Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedहार्मोनी होम्स सोसाइटी के एक बंद कमरे में पंजाब नेशनल बैंक के...

हार्मोनी होम्स सोसाइटी के एक बंद कमरे में पंजाब नेशनल बैंक के ऑफिसर का शव मिला..

पानीपत:  शहर की एल्डिको के सामने स्थित हार्मोनी होम्स सोसाइटी के एक बंद कमरे में पंजाब नेशनल बैंक   के  ऑफिसर का शव मिला।  बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  शव को श्री महाकाल जनसेवा दल के फाउंडर   की एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमॉर्टम में ही खुलासा होगा।जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था। हाल में वह पानीपत की हार्मोनी होम्स सोसाइटी के R-1 ब्लॉक के कमरा नंबर 505 में रहता था। वह पानीपत के पंजाब नेशनल बैंक में सर्कल ऑफिसर था। कई दिनों से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments