Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedहिमाचल प्रदेश: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी पर्यटक बस, 31 यात्री घायल..

हिमाचल प्रदेश: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी पर्यटक बस, 31 यात्री घायल..

मंडी, 13 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मंडी शहर के समीप सुबह करीब 4:00 बजे एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 31 यात्री घायल हो गए। यह बस कसोल (कुल्लू-मनाली) की ओर जा रही थी। घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर है, जिन्हें तत्काल नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति से वाहन चलाना बताया जा रहा है। मंडी के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सागर चंद्र ने बताया, “बस चालक द्वारा तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना हादसे का प्रमुख कारण प्रतीत होता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments