कैथल, 17 मार्च: जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि हॉकी स्टेडियम हाबड़ी में 25 हॉकी खिलाडि़यों की अवासीय खेल अकादमी संचालित है, जिसमें कुछ स्थान रिक्त हो गए हैं। नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पुन: ट्रायल 28 मार्च को सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। इस अकादमी के लिए हॉकी खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि हॉकी अवासीय अकादमी (लड़के) की योग्यता के अंतर्गत खिलाडि़यों की आयु सीमा 12 से 23 वर्ष तक अनिवार्य है। उक्त ट्रायल में खिलाडि़यों का चयन फिटनेस व गेम टैस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी को अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं कक्षा की मार्कसीट की मूल प्रति व फोटोप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो तथा अपने-2 शिक्षण संस्थान से सबंधित सत्यापित दस्तावेज की प्रति लाना अनिवार्य है।
हॉकी खिलाडि़यों की अवासीय खेल अकादमी के ट्रायल 28 मार्च को : डीएसओ राज रानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

