Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedहोम वोटिंग की तैयारियां पूरी--26 सितंबर को 85+ बुजुर्गों व दिव्यांग जन...

होम वोटिंग की तैयारियां पूरी–26 सितंबर को 85+ बुजुर्गों व दिव्यांग जन घर पर ही करेंगे मतदान–टीमें गठित करके बनाए गए रूट चार्ट : डीसी डॉ. विवेक भारती

 

कैथल 25 : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिला की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 85+ बुजुर्गों व दिव्यांग जनों को 26 सितंबर को उनके घरों पर जाकर वोटिंग करवाई जाएगी। ऐसे वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग जिन्होंने अपने घर से वोट डालने हेतु फार्म नं0 12डी में आवेदन दिया था, केवल उन्हें ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन सभी मतदाताओं को मतदाता सूची मे मार्क कर दिया गया है. अब यह केवल अपने घर से ही मतदान कर पाएगें। यदि इनमे से कोई मतदाता अपने घर से मतदान नहीं कर पाता है तो वह अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान नहीं कर पाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती  ने कहा कि यदि कोई मतदाता 26 सितंबर को अपने घर पर किसी कारणवश उपलब्ध नहीं पाया जाता है तो उसके लिए 27 सितंबर को दोबारा से संबन्धित टीमें उनके घर पर जाकर मतदान करवाएंगी। यदि दूसरी बार भी वह अनुपस्थित मिलता है तो उसे अन्य कोई मौका नहीं दिया जाएगा। जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा इस संबन्ध मे अपने-2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रूट चार्ट तैयार किए गए है। सभी टीमें अपने-2 रूट चार्ट अनुसार मतदान करवाएंगी। इस संबन्ध में सभी राजनैतिक दलों को भी अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने बारे संबन्धित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है।उन्होंने कहा कि चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतगणना केन्द्र जो कि इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल, आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल व आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, कैथल में बनाए गए हैं। इन्ही केन्द्रों पर  26 व 27 सितंबर को राजनैतिक दलों की उपस्थिति मे बैलेट बॉक्सों को सील किया जाएगा तथा मतदान उपरान्त इन्हीं की उपस्थिति में इनको खोलकर सभी लिफाफों की गणना करके जिला खजाना कार्यालय, कैथल में रखवाया जाएगा। अत: सभी राजनैतिक दलों व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वह अपने-2 मतगणना केन्द्र पर दोनों समय उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में शामिल हो.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments