मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मस्ती वाला है।आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। लेनदेन मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें। भाई से सलाह लेनी पड़ सकती है।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए कर्ज से छुटकारा दिलाने वाला है।आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे। दिखावे के चक्कर में ना पड़े। आप का किसी बात को लेकर मन परेशान है।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। आपको आज समझदारी से काम लेना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कर्क राशि:
आज आपको विशेष व्यक्तिय से मिलने का मौका मिलेगा। डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होंगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है।आज काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके मन में उलझन रहने से मन परेशान रहेगा।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप अच्छा धन खर्च करेंगे।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होंगी।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला हैं। आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम को लेकर सोच कर आगे बढ़ना है।
मकर राशिः
आज का दिन सेहत के लिए कमजोर रहने वाला है। नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला है। सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन होगी। भाग दौड़ भी अधिक होगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आज डूबा हुआ धन मिलेगा।आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

