मेष आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। दोपहर तक सितारा मजबूत। जो आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा।
वृषभ आज सोच-समझकर निर्णय लें। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन आज आपका मन नए कार्यों के लिए प्रेरित रहेगा। यात्रा के योग हैं। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा।
कर्क आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपने विचारों को नियंत्रित रखें। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। भविष्य के बारे में विशेष फैसला ले सकते हैं।
सिंह आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट का काम सहयोगियों की मदद से पूरा होगा। आज किसी बात को लेकर लोगों का सहयोग रहेगा।
कन्या आज का दिन आपके व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। आज अग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें। कीमती वस्तु गुम होने का खतरा है।आज विवाद से बचें।
तुला आज गलत संगति के कारण अपमान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अच्छा माहौल रहेगा। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधी यात्रा सफल होगी।
वृश्चिक आज निवेश में जल्दबाजी न करें। संपत्ति से लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। विवेक से काम करें, सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति बढ़ेगी।
धनु आज घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। पिकनिक या पार्टी का आनंद मिलेगा।कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला है। आज आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आप बिजनेस के लिए बाहर जा सकते हैं।
कुंभ आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है।
मीन आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक काम में खर्च करेंगे। गरीब की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे ।

