मेष आज का दिन आपके लिए लाभ वाला है। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज अपने कार्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आज मित्र से बातचीत होगी।
वृष आज का दिन आपके लिए परेशान रहने वाला है। सेहत को लेकर आपके मन में टेंशन बनी रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान वाला है। आज काम के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें।
कर्क आज आपको जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। आप किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें। धन फंस सकता है। आज मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे।
सिंह आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन में काम को लेकर चल रही उलझन दूर होगी। आज अपने विरोधियों से सतर्क रहे।
कन्या आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
वृश्चिक आज का दिन रोजगार के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।
धनु आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है।
मकर आज का दिन आपके लिए मस्ती भरा रहने वाला है।आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
कुंभ आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। काम में वृद्धि होगी।
मीन आज का दिन आपके लिए बुद्धि से काम लेने लेने के लिए है। तभी आप कुछ नया कर पाएंगे। आज आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।