Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेश11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पीटीआई और डीपीई को दिया प्रोटोकॉल...

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पीटीआई और डीपीई को दिया प्रोटोकॉल योग का प्रशिक्षण : डा. शंकुंतला दहिया

 

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 26 मई ।  जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के निर्देशानुसार जिला में खंड स्तर पर सात खंडों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर सरकारी एवं प्राइवेट शारीरिक शिक्षा अध्यापकों एवं शारीरिक प्रवक्ताओं के लिए आयोजित किया गया। कैथल खंड स्तर पर कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 62 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। योग विशेषज्ञ की देख रेख में संजू आर्या, संदीप सिंह, नरेश कुमार एवं सीमा कुमारी आयुष योग सहायक द्वारा योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। आयुष नोडल अधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे। कलायत खंड स्तर पर कार्यक्रम नई अनाज मंडी कलायत में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 48 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। पतंजलि योग समिति से रामचरण जिला प्रभारी एवं आयुष योग सहायकों में संदीप कुमार, विजेन्द्र, सविता, राममेहर द्वारा योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनिता एवं प्रमोद कुमार आयुष नोडल अधिकारी मौजूद रहे।राजौंद खंड स्तर पर कार्यकम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यफ्म में 34 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। आयुष योग सहायक देवेन्द्र, रेखादेवी, रीनारानी, कुलदीप सिंह, मनजीत, सुमन एवं पतंजलि से जितेन्द्र कुल ने कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. सुशील जागलान आयुष नोडल अधिकारी मौजूद रहे। पूंडरी खंड स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग योग प्रशिक्षक दीपक सेठ, कंचन सेठ, आयुष योग सहायक विवेक कुमार, करनैल सिंह, सर्जन सिंह, नरेश, संदीप चहल ने कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर आयुष नोडल अधिकारी डॉ. सौरव वत्स मौजूद रहे। इसी प्रकार ढांड एवं सीवन खंड स्तर पर योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान से सतपाल भारद्वाज, अनिल कुमार विभा गोयल, संजीव कुमार और आयुष योग सहायकों ने कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। इस कार्यक्रम में ढांड 24 एवं सीवन में 18 पीटीआई और डीपीई ने भाग लिया। इस अवसर पर ढांड ब्लॉक में डा. प्रेमचंद एवं डॉ. मंजू शर्मा तथा सीवन ब्लॉक में डॉ. प्रदीप शर्मा, आयुष नोडल अधिकारी संदीप मेहता मौजूद रहे।गुहला खंड स्तर पर 20 प्रतिभागियों के साथ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान में आयोजित किया गया। इसमें डॉ. विनोद गुप्ता, रेखा गर्ग, कुलदीप सिंगला, अमित महाजन एवं सीयन ब्लॉक में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम, एवं आयुष योग सहायक सत्यवान, सोहनलाल, प्रदीप ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर गुहला ब्लॉक में डॉ. विक्रमजीत, डॉ. कमलेश भाणा आयुष नोडल अधिकारी मौजूद रहे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शकुंतला दहिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर 26 व 28 मई को भी शारीरिक शिक्षा अध्यापकों एवं शारीरिक प्रवक्ताओं के लिए आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित पीटीआई, डीपीआई, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सभी खंड स्तर पर कार्यक्रम हेतु पुर्ण सहयोग दिया गया। जिला कैथल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा विभाग आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति आर्ट ऑफ लिविंग भारतीय योग संस्थान द्वारा करवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments