कैथल।: रिटायर्ड कर्मचारियों की एक बैठक संगठन के खंड प्रधान सतबीर शर्मा की अध्यक्षता में जवाहर पार्क स्थित यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि ग्यारह मार्च को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी शिरकत करेंगे। बैठक का संचालन सचिव मास्टर रामफल गुहना ने किया। बैठक में कैथल में रहने वाले जिला कमेटी के पहुंचे वरिष्ठ नेताओं जसबीर सिंह, दिलबाग पोलड़, धूप सिंह सिरोही, ईश्वर सिरोही, ईश्वर ढांडा, जगरुप सहारण, बलवंत जाटान व विमल कुमार ने भी संबोधित किया व कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ अपने पांच छह मुद्दों पर फोकस करते हुए आंदोलन तेज करेगा। इन मुद्दों में आयु बढऩे पर पैन्शन बढ़ोतरी करना, कैशलैस मैडिकल प्रणाली लागू करना, कम्यूटेशन रिकवरी दस साल आठ महीनों में पूरी करने के पत्र को जारी करना, कोरोना काल में रोका गया अठारह महीनों का मंहगाई भत्ता जारी करना, आखरी वेतन वृद्धि के बाद छह महीने से ज्यादा सेवा करने वाले सभी लोगों को वेतन वृद्धि देकर पैंशन संशोधित करना व आठवें वेतन आयोग गठित की नोटिफिकेशन जारी करना आदि हैं। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी ग्यारह मार्च कुरुक्षेत्र में सभा करके प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे व अपील करेंगे कि आगामी विधानसभा बजट में उनकी मांगों पर फैसला लें। बैठक में खंड कैथल के नेताओं दलबीर बनवाला, ईश्वर चंदाना, बलदेव सिंह, परमल क्योडक़, सुखबीर राणा, बालकिशन शर्मा, रामेश्वर मानस, हरिकिशन दुब्बल ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, उपप्रधान जगरुप सहारण, सचिव रामफल गुहना ने कहा कि वे आठ मार्च महिला दिवस कार्यक्रम में भी सचिवालय में शामिल होंगे।
11 को कुरुक्षेत्र में होगा रिटायर्ड कर्मचारियों का राज्य स्तरीय प्रदर्शन : सतबीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

