मेष आज का दिन आपके लिए समस्या से छुटकारा दिलाने वाला है। आपका आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा ।आज राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
वृष दिन अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी की बातों में आकर कोई इन्वेस्टमेंट ना करें।
मिथुन आज का दिन आपके लिए क्रोध वाला है। धर्म के कार्य में आपकी रुचि रहेगी।आज धार्मिक काम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी से कहासुनी होने की संभावना है।
कर्क आज का दिन आपके लिए खुशखबरी वाला है। अकस्मात धन मिलने से आपको खुशी होगी। पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। ध्यान देना होगा।
सिंह आज का दिन आपके लिए फलदायक है। साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। विवाह की बात पक्की होगी।
कन्या आज का दिन आपके लिए सावधानी वाला है। काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा । इनकम बढ़ेगी। मन की इच्छा पूरी होगी।
तुला आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक आज का दिन आपके लिए आनंदमय है। आप आज नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं । आपसी सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या दूर होगी।
धनु आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान वाला है। जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा।
मकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा।आपको आज अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आज अटकी हुई डील फाइनल होगी।
कुंभ आज का दिन आपके लिए खास है। नौकरी में अच्छी सफलता मिलने से खुश रहेंगे। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।
मीन आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। आपके मन में आज टेंशन रहेंगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो लाभदायक रहेगी।

