चंडीगढ़ / हरियाणा प्रदेश / 31 मार्च।2अप्रैल से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा समेत केंद्र व राज्य के मंत्रियों के अलावा मंच पर उपस्थित रहेंगे अपने विचार रखेंगे।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि 2 और 3 अप्रैल को पट्टी कल्याण में होने वाली कार्यशाला की पार्टी ने तैयारियां कर ली है।
2 अप्रैल से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

