Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेश22 को पूंडरी में सैनिकों के सम्मान में आयोजित होगी तिरंगा यात्रा...

22 को पूंडरी में सैनिकों के सम्मान में आयोजित होगी तिरंगा यात्रा : सतपाल जांबा

 

अपील : राष्ट्र गौरव की इस ऐतिहासिक यात्रा में सभी कदम से कदम मिलाकर चलें..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड 20 मई।पूंडरी हलका विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि आगामी 22 मई को हमारे गौरवशाली विधानसभा पूंडरी में भारतीय सेना के ऐतिहासिक अभियान ऑपरेशन सिंदूर में प्रदर्शित अद्वितीय पराक्रम, बलिदान और शौर्य को नमन करते हुए एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाऐगा। यह यात्रा सुबह 8 :30 बजे पूंडरी इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होगी। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि यह यात्रा न केवल हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, एकता और हमारी साझा जिम्मेदारी की भावना को और भी प्रगाढ़ करने का अवसर है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस पावन यात्रा में भाग लें और वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। राष्ट्र गौरव की इस ऐतिहासिक यात्रा में कदम से कदम मिलाएं और तिरंगे की शान में एकजुट हों। सतपाल जांबा ने कहा कि सेना के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है और तिरंगा यात्रा के प्रति लोगों में जज्बा बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है। यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर हमारे स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प है। इससे जहां भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया जा रहा है, वहीं पहलगाम और संघर्ष के दौरान वीरगति के प्राप्त हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments