कैथल, 16 मार्च : पंजाबी सेवा सदन परिसर में स्थापना दिवस समारोह के लिए बनाई गई कमेटी की मीटिंग हुई।अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की।आज की मीटिंग में संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया।प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संस्था द्वारा 23मार्च को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा आयोजित यह 11वा स्थापना दिवस है।समारोह में पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुभाष कथूरिया मुख्य अतिथि होंगे। आज कमेटी के सदस्यों को समारोह को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।पंजाबी सेवा सदन के महासचिव संदीप मलिक व मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पारिवारिक होगा।जिसमें संस्था के सभी परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।पारिवारिक बच्चों को उनकी कला हुनर दिखाने का अवसर दिया जाएगा।समापन पर लक्की ड्रॉ भी होगा जिसका एक लक्की कूपन हर परिवार को फ्री दिया जाएगा। इस अवसर परइंद्रजीत सरदाना,अशोक आर्य,भारतभूषण टक्कर,ललित नरूला,कवल तनेजा, सुभाष कथूरिया,मनोहर लाल आहूजा,सुरेश अरोड़ा, मोहिंद्र पपनेजा, राजेंद्र कुकरेजा,अरविंद चावला,जगदीश कटारिया,यश तनेजा,गुलशन चुघ,चंद्रशेखर नरूला,संदीप मलिक मौजूद रहे।
23मार्च को पंजाबी सेवा सदन मनाएगी 11वा स्थापना दिवस..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


