इंडिया गौरव ब्यूरो गुरुग्राम, 18 मई । मेयर राजरानी मल्होत्रा के कैंप कार्यालय में शनिवार और रविवार को
दो दिवसीय प्रॉपर्टी टैक्स कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें जोन 1 और जोन 2 के करीब 250
प्रॉपर्टी मालिकों ने भाग लेकर सेवाओं का लाभ उठाया।
इस कैंप में नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार, सेल्फ सर्टिफिकेशन और टैक्स अदायगी जैसी
सुविधाएं दी गईं। कैंप का उद्देश्य टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना था। मेयर
राजरानी मल्होत्रा स्वयं दोनों दिन कैंप में मौजूद रहीं। नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उनके साथ भाजपा नेता तिलक राज मल्होत्रा, टैक्स ब्रांच के अधिकारीगण और कर्मचारियों की टीम
भी मौजूद रही। मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा इस तरह के कैंप भविष्य में अन्य जोनों में भी
आयोजित किए जाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से
सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


