Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorized27 से 30 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश

27 से 30 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

24 जुलाई,2024 :
*मौसम पूर्वानुमान:* मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने से अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से मानसून में सक्रियता बढ़ने जा रही है जो अगले दो दिनों में पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। हरियाणा राज्य में 25 व 26 जुलाई को कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। 
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments