Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorized30 को रादौर अनाज मंडी में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन...

30 को रादौर अनाज मंडी में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन : गुणी प्रकाश

बोले: सम्मेलन में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे मुख्यातिथि.. 
कैथल, 24 दिसम्बर (विकास कुमार): भाकियू (मान गुट) हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्र सरकार द्वारा गठित एमएसपी समिति के सदस्य ठाकुर गुणी प्रकाश ने कहा कि आगामी 30 दिसंबर को रादौर अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाऐगा, जिसमें मुख्यातिथि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे और मुख्यातिथि के.सी.सी. के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद सरदार भूपेंद्र सिंह मान अध्यक्षता करेंगे। किसान सम्मेलन में देश भर से किसान संगठनों के प्रतिनिधि व किसान शिरकत करेंगे। ठाकुर गुणी प्रकाश गत दिवस चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 30 दिसंबर को रादौर अनाज मंडी में होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण देने के बाद गांव फरल में बस स्टैंड के पास स्थित भाकियू कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। किसान नेता ठाकुर गुणी प्रकाश ने कहा कि 30 दिसंबर को रादौर अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्थान पर कृषि मंत्री को किसान पुत्र सम्मान से सम्मानित किया जाऐगा। सम्मेलन में कृषि मंत्री को किसानों के कर्ज माफ करने, नई टैक्नोलजी, किसानों को खुला बाजार देने, उन्नत बीज मुहैया करवाने सहित अन्य मांगे को लेकर मांग पत्र भी सौंपा जाऐगा। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी किसान हितैषी सोच के धनी है और उनके हाथों में ही किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रदेश के किसानों की फसलों का एक-एक दाना नायब सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। अब किसानों को फसल खराबे का पूरा मुआवजा मिलता है। किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये वार्षिक मदद दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों की एम.एस.पी. को बढ़ाने का काम किया है। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निवारण करने के लिए 24 घंटे हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों की सेवा में तत्पर है और उनके आवास के दरवाजे किसानों के लिए खुले है। मुख्यमंत्री स्वयं किसान पुत्र है और किसानों की दुख तकलीफों से भली प्रकार से परिचित है। किसानों की हर समस्या का मुख्यमंत्री सैनी प्राथमिकता के आधार पर निवारण कर रहे है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments