कैथल, 7 मार्च :तितरम पुलिस और गौरक्षक दल ने नाकाबंदी कर गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा। जांच में पाया गया कि इस ट्रक में 15 से अधिक गौवंश को अमानवीय तरीके से ठूंस ठूंस कर भरा गया था। कई पशु तो जखमी हालत में मिले। पुलिस ने ट्रक चालक सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है। अलसुबह तितरम के पास एक ट्रक और उसके आगे चल रही एक पायलट कार दिखाई दी। पुलिस ने ट्रक को रूकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को भगाने लगा। पुलिस को ट्रक चालक का संदेह हो गया। इसके बाद ट्रक को पायलट कर रही गाड़ी को भी रोका और वह गाड़ी भी नहीं रूकी। इसके बाद पुलिस और गौरक्षक दल ने आगे जाकर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को हिरासत में लेने के बाद पता चला कि उनके अंदर हो पशु थे उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। कई पशु तो जख्मी हालत में मिले। तितरम पुलिस को कहना था कि उन्हें संबंधित धाराओं के तहत केस कर लिया है और वे इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर रहे हैं।
4 गौतस्करों को गिरफतार कर, दर्जनों बैल करवाए मुक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


