वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पशु शोपीस को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा मिलता है और भाग्य में सुधार हो सकता है। घर की सजावट के साथ-साथ जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है..
हाथी . को ज्ञान. शक्ति, और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार. घर के प्रवेश द्वार पर या लिविंग रूम में हाथी की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि और सुरक्षा में वृद्धि होती है..
शेर. की मूर्ति घर में आत्मविश्वास और शक्ति का संचार करती है। घर के प्रवेश द्वार पर रखा जाता है। शेर की मूर्ति को मुख्य द्वार के पास रखने से घर की सुरक्षा बढ़ती है और भय दूर होता है..
कछुआ घर में धन और समृद्धि लाने के लिए जाना जाता है। यह दीर्घायु. धैर्य. और स्थिरता का भी प्रतीक है। कछुए की मूर्ति को उत्तर दिशा में या पानी के निकट रखने से भाग्य में सुधार होता है..
मछली. विशेषकर जोड़ी मछलियों की मूर्ति या एक्वेरियम, घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए मानी जाती है। उत्तर या पूर्व दिशा में एक्वेरियम या मछलियों की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है..
घोड़े की मूर्ति अथवा चित्र घर में ऊर्जा. गति.और सफलता लाने का कार्य करता है। इसे रखने से करियर में प्रगति होती है। घोड़े की मूर्ति को घर की दक्षिण दिशा में रखने से सफलता और उन्नति में सहायता मिलती है..