Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेश5.42 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू

5.42 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू

इंडिया गौरव ब्यूरो रमेश तंवर कैथल 20 मई। एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी महमुदपुर पुलिस द्वारा अजीमगढ क्षेत्र से दो नशा तस्करों को 5.42 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी महमुदपुर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की टीम शाम के समय नाका अजीमगढ के पास नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग कर रही थी। पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की एक स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर नौजवान लड़के नाका अजीमगढ से होकर जाएंगे, जिनको चेक करके नशीला पदार्थ चिट्टा सहित पकड़ा जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहनों की जांच की गई तो कुछ समय बाद वहां आई एक पंजाब नंबर की स्विफ्ट गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी में सवार युवकों की पहचान गांव खेड़ी जिला पटियाला निवासी हरदीप व कृष्णा बस्ती समाना पंजाब निवासी गौरव के रूप में हुई। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे एटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान गौरव उपरोक्त के द्वारा पहनी गई पैंट की जेब से एक पारदर्शी पन्नी से 5.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपियों को मौके पर पहुंचे एएसआई प्रभात द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments