कहा : सेनाओं के पराक्रम के सम्मान में निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 20 मई । भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रगति की राह पर चल रहा है और बुलंदियों को छू रहा है। मोदी नायब सरकार का मूलमंत्र विकास और सुशासन है। गांव जाजनपुर में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए भाजपा नेता कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि आज हमारे देश में कोई आतंकवादी घुसकर किसी घटना को अंजाम देता है तो मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे देती है। हमारी सेना आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है। ऐसा पहले की सरकारों में नहीं होता था। आतंकवादी आते थे और हमला करके चले जाते है और सरकार चुप बैठी रहती थी। पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता से देश और प्रदेश में उत्साह है। भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और पराक्रम के सम्मान में प्रदेश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है और तिरंगा यात्रा के प्रति लोगों में जज्बा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का आम नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। हमारी सेना ने देश को विश्व स्तर पर गर्व का अनुभव करवाया है। कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि पूंडरी शहर में 22 मई को इंडोर स्टेडियम से सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाऐगी, जहां से यात्रा चलकर आहलूवालिया चौक होते हुए माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर पहुंचेगी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे।