Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशऑपरेशन सिंदूर ने दिलाया बहन बेटियों को न्याय : सांसद नवीन जिंदल

ऑपरेशन सिंदूर ने दिलाया बहन बेटियों को न्याय : सांसद नवीन जिंदल

तिरंगा यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का संकल्प : सांसद नवीन जिंदल..

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान शहर में निकाली तिरंगा यात्रा..

हिंदुस्तान जिंदाबाद व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों और देश भक्ति गीतों से गूंज उठा कैथल..


इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 17 मई । राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ कुरूक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने किया। यात्रा गीता भवन मंदिर से शुरू होकर कमेटी चौक, शहीद स्मारक, पिहोवा चौक सहित अन्य जगहों से गुजरी और लोगों में देश भक्ति का जोश एवं जुनून भर गई। शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुष्प वर्षा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों और देश भक्ति गीतों से कैथल शहर गूंज उठा। सांसद नवीन जिंदल स्वयं घोड़े पर सवार होकर यात्रा की अगुवाई की। सांसद नवीन जिंदल ने यात्रा का संबोधित करते हुए कहा यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है। यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। कैथल की पावन धरा पर यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का एक संकल्प है और इस पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिन आंतकियों ने हमारी बहन बेटियों के माथे का सिंदूर उजाड़ा था, ऑपरेशन सिंदूर ने उन बहन बेटियों को न्याय दिलवाया है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की ऐतिहासिक सफलता है। देश के बहादुर सैनिकों ने तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने टेकने को विवश कर दिया। ऐसा करके भारतीय सेना ने भारत माता का मस्तक गर्व से ओर ऊंचा कर दिया है। आज लोगों में बहुत जोश है और जन-जन इस यात्रा से जुड़ा हुआ है। सांसद ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन का यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने भारत की दृढ़ता और क्षमता का डंका विश्व पटल पर बजाया है। लोगों में देश भक्ति एवं राष्ट्रवाद की भावना को ओर अधिक मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना व देश के स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प है। इससे प्रत्येक हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल,राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच, आदित्य भारद्वाज, सुरेश संधु,भीम सिंह सैन, सुभाष हजवाना, कृष्ण शर्मा पिलनी,  हरपाल शर्मा क्योड़क, यशपाल प्रजापति, अनिता चौधरी, अशोक भारती, अक्सरा गुप्ता, सीमा शर्मा, कुशल पाल सैन, जसवंत पठानिया, कर्मबीर फौजी, नरेश मित्तल, प्रवीण प्रजापति, लाल चंद मक्कड़, कृष्ण मित्तल, जितेंद्र टाया, अशोक सैनी, धीरेंद्र क्योड़क, शक्ति सौदा, सुशील पांचाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


सांसद नवीन जिंदल ने यात्रा का संबोधित करते हुए………..


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments