Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीदिल्ली में चला मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य अभियान, 11 घाटों...

दिल्ली में चला मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य अभियान, 11 घाटों पर हुई सफाई

नई दिल्ली, 08 जून  । दिल्ली में मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य  संकल्प के साथ रविवार को

यमुना सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दिल्ली

प्रांत के तत्वावधान में चलाया गया। इसमें दिल्ली के 11 घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग

लिया। इस दौरान छठ घाट (लोहे का पुल), गीता कॉलोनी घाट, आईटीओ, निजामुद्दीन घाट, डीएनडी

घाट, सिग्नेचर ब्रिज, सोनिया विहार के डेढ़ और चौथा पुस्ता घाट सहित 11 जगहों पर घाटों की

सफाई की गई। सभी जगहों पर स्थानीय लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वयंसेवक आदि पहुंचे।

अभियान के दौरान लोगों ने यमुना किनारे जमा प्लास्टिक, फूल, कपड़े, पूजा सामग्री और दूसरे कचरे

को हटाया। साथ ही कुछ घाटों पर जलकुंभी भी साफ की गई। इसके अलावा लोगों को यमुना की

सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर और बैनर भी लगाए गए। गीता

कॉलोनी छठ घाट पर सफाई अभियान में कृष्णा नगर विधानसभा के विधायक डॉ. अनिल गोयल भी

शामिल हुए, जहां उन्होंने अभियान में श्रमदान दिया।

उन्होंने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है। इसकी स्वच्छता हम

सभी की जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार यमुना नदी की सफाई में युद्धस्तर पर जुटी हुई है। कार्यक्रम

की खास बात यह रही कि यह केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन-जागरूकता का भी

माध्यम बना। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहेंगे, ताकि यमुना को

स्वच्छ और निर्मल स्थिति में लाया जा सके। अभियान की सफलता पर आयोजकों ने सभी भागीदारों

का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह जनसहयोग की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments