Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedभारत-पाक की बिगड़ती स्थिति के चलते मछुआरों को किया अलर्ट

भारत-पाक की बिगड़ती स्थिति के चलते मछुआरों को किया अलर्ट

नौसेना ने कहा-संवेदनशील क्षेत्रों में मछली पकड़ने ना जाएं..

मुंबई,। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मुंबई में नौसेना अलर्ट मोड पर है।

भारतीय नौसेना ने मुंबई में मछुआरों के साथ बैठक की है। इस दौरान नौसेना ने मछुआरों को

संवेदनशील क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए ना जाने का कहा है। जानकारी के मुताबिक भारतीय

नौसेना ने आशंका जताई है कि नौकाओं का इस्तेमाल पाकिस्तान 26/11 मुंबई अटैक की तरह कर

सकता है, इसलिए मछुआरों को अलर्ट किया है। साथ ही मुंबई में जल्द ही मछली पकड़ने वाली

नौकाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा और एक ऐप की मदद से उनका डेटा जुटाया जाएगा।

भारतीय सेना के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें

भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी से यह साफ

हो चुका है कि जब पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने का प्रयास किया

तो भारत ने उसे मुंह तोड़ जवाब दिया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के एफ-16 और दो जेएफ-17

विमान को भी मार गिराया। गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों को निशाना बनाने की

कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उनके भेजे गए ड्रोन मार गिराए। भारत ने पाकिस्तान के

पंजाब प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी मार गिराया है। एक संयुक्त

रक्षा बयान में कहा गया कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में स्थित सेना के ठिकानों पर

पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments