इंडिया गौरव ब्यूरो नई दिल्ली, 07 मई । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने
भारतीय सैन्य बलों की ओर से आतकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा कि हमें भारतीय सेना और
अपने वीर जवानों पर गर्व है।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व
है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।
भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट
हैं। जय हिंद, जय भारत।
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, “जय हिंद की सेना। ऑपरेशन सिंदूर की
कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई। आतंकवाद के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के
साथ खड़ा है।
आप नेता संजय सिंह ने कहा, “जय हिन्द, जय हिन्द की सेना। भारतीय सेना पर गर्व है 140 करोड़
भारतीयों की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। भारत माता की जय।”