Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म-कर्मगुरुवार को करें ये 5 काम, मिलेगा धन लाभ..

गुरुवार को करें ये 5 काम, मिलेगा धन लाभ..

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है।

पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति, देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य

जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी

गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है।

देवगुरु बृहस्पति (गुरु) धनु और मीन राशियों का स्वामी ग्रह है। सामान्यतः गुरु शुभ फल देता है

किंतु पापी ग्रह यदि उसके साथ विराजमान हो जाए अथवा गुरु अपनी नीच राशि में स्थिनत हो तो

यही गुरु जातक के लिए अनिष्टकारी हो जाता है अर्थात् अशुभ फल देने लगता है जिससे जातक

आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक रूप से परेशान हो जाता है, आप गुरु की पूजा कर हर

समस्या से निजात पा सकते है।

अगर आप आर्थिक परशानियों का सामना कर रहे है, कोई भी काम कर रहे है उसमें असफलता प्राप्त

हो रही है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है। जिनको करने से आपको धन लाभ होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी

आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसके लिए लाल किताब में कुछ खास उपाय बताए गए। जिन्हें

अपना कर आप धन की प्राप्ति कर सकते है। जानिे इन उपायों के बारें में।

-गुरुवार के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर भगवान का नमन करें। इसके बाद

घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। विधि-विधान से पूजा करने के बाद विष्णु

सहस्रनाम का पाठ जरुर करें।

-भगवान विष्णु की पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर नहीं है तो आप हल्दी का

तिलक भी लगा सकते हैं।

-इस दिन कोई धन लेने आए तो देने से बचने चाहिए। जिससे आपका गुरु कमजोर न हो। अगर

आपका गुरु कमजोर हुआ तो आपको आर्थिक समस्याओं से होकर गुजरना पडेगा।

-गुरुवार के दिन माता पिता एवं गुरु का आशीर्वाद लें। इनका आशीर्वाद गुरु ग्रह का आशीर्वाद माना

जाता है। इनकी प्रसन्नता के लिए पीले रंग के वस्त्र उपहार स्वरुप दें। वैसे तो रोज आपका इनका

आर्सिवाद ले सकते है। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

-शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और सब

लोगों में बांट दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments