Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशगांव के विकास को गति प्रदान करती हैं पंचायती राज संस्थाएं :...

गांव के विकास को गति प्रदान करती हैं पंचायती राज संस्थाएं : विधायक सतपाल जांबा

 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ कर रहे कार्य..

मुख्यमंत्री नायब सैनी वीडियो क्रांफ्रेस के माध्यम से जिले को दी करीब 11 करोड़ 45 लाख रुपये की परियोजनाओं की सौगात..

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया ग्राम उत्थान सम्मेलन..

इंडिया गौरव ब्यूरो 24 कैथल अप्रैल । पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि देश की आत्मा हमारे गांव व उसकी संस्कृति में वास करती है और पंचायती राज संस्थाएं गांव के विकास के नींव होते हैं। ये संस्थाएं ही गांव के विकास को गति प्रदान करने का काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे है। इसमें सभी पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है। गांव के विकास के लिए सरकार खुले मन से धन दे ही है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हमें पूरी ईमानदारी से एक एक पैसे का सही इस्तेमाल करें, ताकि इसका लाभ गांव के प्रत्येक व्यक्ति को मिले।पूंडरी विधायक सतपाल जांबा वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ग्राम उत्थान सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। वहीं पंचकूला में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी के भाषण को व बिहार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषण को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश को करीब 233 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी।सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज जिले को करीब 11 करोड़ 45 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात प्रदान की है, इसमें अकेले पूंडरी क्षेत्र में आठ करोड़ के विकास कार्या का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में लगातार विकास कार्य करवा रही है। गांव को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। गांव की फिरनियों को पक्का किया जा रहा है। सामुदायिक केंद्र, ग्राम सचिवालय, योगशालाएं, स्ट्रीट लाइटें आदि लगवाकर गांव को चमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट नहीं होंगे, तब तक देश विकसित नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार की जड़े बहुत गहरी हैं। सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने पहलगांव में गत दिनों हुई घटना की निंदा की और कहा कि देश इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब देगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने पहलगांव में हुई निंदनीय घटना को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्घांजलि अर्पित की।भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने सभी को पंचायती राज दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का एक जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की अवधारणा पर काम कर रही है और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ पहुंचाया जा रहा है।नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि गांव के विकास से ही राष्ट्र का विकास हो सकता है। प्रदेश सरकार गांव के उत्थान के लिए नई नई परियोजनाएं शुरू कर रही है। आज गांव के विकास की कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैथल जिले करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात प्रदान की हैं। इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मुख्यातिथि विधायक सतपाल जांबा व अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बधाई देते हुए उन्होंने पंचायत दिवस पर विस्तृत जानकारी भी दी।इस अवसर पर एचएसवीपी के ईओ वकील अहमद, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, डीएसपी सुशील प्रकाश के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

विधायक सतपाल जांबा ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11 करोड़ 45 लाख रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें गांव दुमाड़ा व शिमला में फिरनी के कार्य का शिलान्यास किया। गांव खेड़ी शेरखां, डीग, फरियाबाद, ककहेड़ी, कोटड़ा, मंडवाल, मुंदड़ी, नरवलगढ़, पाई, शादीपुर और सिरसल में बनी फिरनियों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार पबनावा, धेरडू, रसीना तथा टीक में सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन किया।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments