Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपंचतत्व में विलीन हुए विनय नरवाल, रोती रहीं हिमांशी नरवाल, मुख्यमंत्री...

पंचतत्व में विलीन हुए विनय नरवाल, रोती रहीं हिमांशी नरवाल, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

इंडिया गौरव ब्यूरो करनाल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हरियाणा के करनाल के लाल विनय नरवाल का अंतिम संस्कार अब से कुछ देर बाद होने वाला है । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद विनय नरवाल को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद है । इसके अलावा हरियाणा के कई मंत्री और नेताओं के साथ बड़ी तादाद में पब्लिक भी अपने चहेते विनय नरवाल के अंतिम दर्शन के लिए वहां पर मौजूद है ।वहीं इस हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और हर कोई आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहा हैहै । हरियाणा के विनय नरवाल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, लोगों ने कहा- अमर रहे हरियाणा का लालविनय नरवाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रवाना कर दिया गया हैहै । इस दौरान सभी की आंखें नम रही और उनके पार्थिव शरीर पर लोगों ने फूलों की बरसात की. इस घटना के बाद से विनय नरवाल के गांव भुसली में भी मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए।  हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का करनाल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments