अबुजा, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। नाइजीरिया के केंद्रीय राज्य बेन्यू में संदिग्ध सशस्त्र चरवाहों द्वारा हाल ही में किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के उकुम स्थानीय सरकारी क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की रात के बीच समुदायों में घातक हमले हुए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि हमलों के दौरान कम से कम 56 लोग मारे गए। सरकार के प्रवक्ता इसहाक उज़ान ने मीडिया को बताया कि सोमवार को और पीड़ितों की पुष्टि हुई, क्योंकि स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों और स्वयंसेवकों ने आस-पास की झाड़ियों की तलाशी जारी रखी। बेन्यू के गवर्नर हयासिंथ आलिया ने पहले राज्य में स्थानीय समुदायों को परेशान करने वाले भयानक हमलों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया था। नाइजीरिया में हाल के महीनों में सशस्त्र समूहों द्वारा कई हमले हुए हैं। देश में पशुधन की चोरी औरसशस्त्र डाकुओं की घटनाएं भी बार-बार होती रही हैं।
नाइजीरिया में संदिग्ध चरवाहों के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हुयी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on