इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 21 अप्रैल : जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन जिला वूशु संघ द्वारा सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल माधो में करवाया गया। प्रतियोगिता में सरकारी वूशु सेंटर के 28 महिला व पुरूष खिलाडिय़ों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 पदक प्राप्त किए। सरकारी वूशु कोच रीता रानी ने बताया कि वूशु की सांशु इवेंट में सब जूनियर 12 वर्ष आयु महिला वर्ग के 26 किलो भार में देवांशी ने स्वर्ण पदक, 14 वर्ष आयु वर्ग में मोहिका शर्मा ने 39 किलो भार में स्वर्ण पदक, जूनियर महिला वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में भावना ने स्वर्ण पदक, अनु ने रजत और मीनाक्षी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 48 किलो भार में रशिका ने स्वर्ण पदक और 56 किलो भार वर्ग में सिमरन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर महिला 52 किलो में ऋतु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सब जूनियर 12 वर्ष पुरुष वर्ग में 22 किलो भार में आदर्श ने स्वर्ण पदक पदक, 14 वर्ष आयु में 39 किलो भार में जतिन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जुनियर पुरुष वर्ग में मोहित ने 60 किलो भार में स्वर्ण पदक, गौतम ने 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में 70 किलो भार में विशाल ने स्वर्ण, 75 किलो में जयकृष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मुकेश शर्मा ने 80 किलो भार में स्वर्ण और गुरदेव पांचाल ने 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ताओलू इवेंट्स में सब जूनियर महिला वर्ग में गव्या ने 3 स्वर्ण पदक, काशवी भूषण ने 1 स्वर्ण 2 रजत पदक, इशानी ने 2 स्वर्ण पदक, हिमांशी ने 2 स्वर्ण पदक सब जूनियर बी ग्रुप में नीलम ने 3 स्वर्ण पदक, यूथ वर्ग में पायल ने 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सीनियर वर्ग में मोनिका ने 3 स्वर्ण पदक, ट्विंकल धीमान ने 3 स्वर्ण पदक, राजपति ने 4 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सब जूनियर पुरुष वर्ग में पुनीत सिरोही ने 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जूनियर पुरुष वर्ग में लक्ष कथुरिया ने 1 स्वर्ण पदक, श्याम सुन्दर ने 1 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक प्राप्त किए।
जिला वूशु में सरकारी वूशु सेंटर इंडोर स्टेडियम के खिलाडिय़ों ने झटके 47 पदक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on