Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशराजनीति विज्ञान विभाग आर.के.एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया, मनाली, अटल टनल,...

राजनीति विज्ञान विभाग आर.के.एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया, मनाली, अटल टनल, शिशू और लाहोल स्फिति क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश का शैक्षणिक भ्रमण

इंडिया गौरव ब्यूरो  कैथल 21 अप्रैल :आर.के.एस.डी. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने 16 अप्रैल, 2025 को हिमाचल प्रदेश के मनाली, अटल टनल, शिशू और लाहोल स्फिति क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण की संयोजिका डॉ अनुकृती थी तथा प्रोफेसर श्री ओम, डाॅ सुरेन्द्र सिंह आर्य, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ जगबीर सिंह और श्री विजय कुमार ने सहयोगी की भूमिका निभाई। इनके निर्देशन में विभाग के स्नातकोत्तर कक्षाओं के 45 विधार्थियों ने सर्वप्रथम ऐतिहासिक नगरी मनाली का दौरा किया और इसके इतिहास, वास्तुकला, संस्कृति का मुआयना किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के लाहोल स्फिति क्षेत्र में स्थित सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और सब प्रकार के मोसम के अनुकूल अटल टनल का दौरा किया और भारतीय वास्तुकला के इस बेजोड़ निर्माण का गहराई से अध्ययन किया। किन परिस्थितियों में और क्यों इस टनल का निर्माण किया गया, यह समझने और जानने का प्रयास किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण का आंनद लिया। बहती नदियों, प्राकृतिक विपदा और लोगों की जटिल जीवन शैली का भी अध्ययन किया। लाहोल स्फिति क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटक केंद्र शीशू की प्राकृतिक रूप से सुंदर झील में बोटिंग का भी आनंद भी विधार्थियों ने लिया। शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन पर काॅलेज के प्राचार्य डॉ सत्यवीर सिंह महला और राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रधान श्री अश्विनी शोरेवाला ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
 हिमाचल प्रदेश के मनाली, अटल टनल, शिशू और लाहोल स्फिति क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया..
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments