संत शिरोमणि धन्ना भगत ने समाज को एक नई दिशा दी : विजेंद्र मैहला
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल / ढांड, 20 अप्रैल : भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला, पूर्व सरपंच भाजपा नेता कृष श्योकंद जाजनपुर सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के काफिले के साथ आज कस्बे से विभिन्न वाहनों में सवार होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में रवाना हुए। इस मौके पर बातचीत करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने कहा कि मोदी-नायब सरकार जनहित में बखूभी काम कर रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए भाजपा सरकार की विकास व लाभकारी नीतियां वरदान साबित हुई है। मोदी व नायब सरकार संतों, महात्माओं, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती समारोह प्रदेश स्तर पर मनाकर संतों व शहीदों के दिखाए मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन धरा ऋषि मुनियों की भूमि है। संत शिरोमणि धन्ना भगत ने समाज को एक नई दिशा दी थी। हमें संत धन्ना भगत के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण कर मानवता की भलाई करनी चाहिए। विजेंद्र मैहला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की समूचे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनी है और मोदी ने देश की अनेकों ऐतिहासिक कार्य करने का काम कर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने इतने काम किए है कि आज प्रदेश का हर नागरिक खुश है और सरकार ने सुशासन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मोदी-नायब सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने में जो काम किया है, वह आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। इस मौके पर भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।