Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुंबई हवाई अड्डा नौ मई को छह घंटे के लिए बंद रहेगा

मुंबई हवाई अड्डा नौ मई को छह घंटे के लिए बंद रहेगा

मुंबई, 19 अप्रैल (वेब वार्ता)। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर उड़ान संचालन नौ मई को छह घंटे के लिए बंद रहेगा। हवाई अड्डे की परिचालक एमआईएएल ने शनिवार को कहा कि मानसून की शुरुआत से पहले हवाई पट्टी के रखरखाव के कारण ऐसा किया जाएगा। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) ने कहा कि सभी हितधारकों को सूचित करने के लिए अनिवार्य नोटम (एयरमैन को नोटिस) छह महीने पहले जारी किया गया था। निजी क्षेत्र के परिचालक ने कहा कि दोनों हवाई पट्टी-09/27 और 14/32 पर मानसून से पहले होने वाला रखरखाव कार्य नौ मई को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments