Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : गांजा और अवैध हथियार के साथ दो पकड़े

नोएडा : गांजा और अवैध हथियार के साथ दो पकड़े

 नोएडा, 08 जून  । पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो शातिरों को गिरफ्तार किया।

एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने सेक्टर-135 से गांजा तस्कर को तो सेक्टर-24 थाना पुलिस ने तमंचा संग

शातिर को दबोचा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस शनिवार

रात सेक्टर-135 में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी

निरीक्षक ने बताया कि उसकी पहचान बदायूं के बरौर मलांगपुर गांव के हरीश के रूप में हुई। वह

वर्तमान में सेक्टर-135 वाजिदपुर गांव में किराये पर रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से

1080 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। वह वर्ष 2021 से अपराध कर रहा है। उस पर लूट,

एनडीपीएस ऐक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं। उधर, सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-

33ए से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसकी पहचान नोएडा

के मोरना गांव के विपिन कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उससे तमंचा और कारतूस बरामद

किया। पूछताछ में पता चला कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। वर्ष 2018 से अपराध कर रहा

है। उस पर धोखाधड़ी, आर्म्स ऐक्ट, एनडीपीएस ऐक्ट, लूट, चोरी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments