Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता बारे व्यापक जानकारी...

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता बारे व्यापक जानकारी दी गई

हरियाणा प्रदेश़ / कैथल, 8 अप्रैल।  मंगलवार को पुलिस लाइन कैथल में आयोजित सेमिनार में नेशनल मास्टर ट्रेनर फस्ट एड कैथल की डॉक्टर अंजु शर्मा द्वारा पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता बारे व्यापक जानकारी देकर जागरूक किया गया। सेमिनार के दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश तथा महिला पुलिस कर्मचारियों व डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों सहित 75 सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान डाक्टर अंजु द्वारा सीपीआर, हार्ट अटैक, ब्लीडिंग, फ्रैक्चर, बेहोशी, चोकिंग जैसी आपातकालीन स्थितियों में रोगियों को प्राथमिक उपचार कैसे किया जाता है, इस पर एक संक्षिप्त विवरण दिया। इस दौरान दिखाया कि कैसे आपातकालीन मामलों का अच्छी तरह से ध्यान रखा जाता है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा इस कार्यक्रम को आयोजित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में बताना था।  बहुत से हादसों में समय पर फस्ट एड व डाक्टरी सुविधा न मिलने के कारण अधिक नुकसान हो जाता है। परंतु हादसों के शिकार घायलों को यदि समय पर प्राथमिक सहायता मिल जाए तो उनके दुख दर्द को कम किया जा सकता है। प्राथमिक चिकित्सा के ज्ञान से उन्हें अधिक सतर्क रहने में मदद मिलेगी, खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। पुलिस कर्मचारी को प्राथमिक सहायता का ज्ञान होना अति आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments