मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है।खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है।
वृष राशिः
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है।। आप अपने माता-पिता से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे।आज आपका मन परेशान रहेगा।
मिथुन राशि :
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे विरोधी होंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है।जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे ।
कन्या राशि:
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं।जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। गलत खानपान आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ाएगा।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे।
धनु राशिः
आज आप अपने कार्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हैं। आप किसी के कहने में ना आएं नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने किसी परिजन से उधार ले सकते हैं।
मकर राशिः
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मीन राशिः
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।