Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorized2 किलो 15 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में अफीम सप्लायर काबू..

2 किलो 15 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में अफीम सप्लायर काबू..

अफीम सहित काबू किए गए दोनों आरोपी लिए गए थे पुलिस रिमांड पर.. 

कैथल, 22 दिसंबर:एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 2 किलो 15 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में अफीम सप्लायर आरोपी को भी एंटी व्हीकल थेफ्ट द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20/21 दिसंबर की रात एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा क्योड़क रोड़ पर स्थित ईंट भट्टे के पास नाकाबंदी दौरान बाइक पर सवार नशा तस्कर आरोपी गांव कक्योर माजरा निवासी मोहन लाल तथा जिला कुरुक्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी सुखदेव सिंह को 2 किलो 15 ग्राम अफीम सहित काबू किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को एएसआई जसमेर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए दोनो आरोपियों का अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि दौरान पूछताछ उपरांत आरोपियों ने कबूल किया कि उनको यह अफीम नौच निवासी कर्ण द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई दौरान आरोपी गांव नौच निवासी कर्ण को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी रविवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments