Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedभोपाल : यादव ने अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली को दिखाई हरी...

भोपाल : यादव ने अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

भोपाल, 30 मई । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। डॉ यादव ने शौर्य स्मारक में आयोजित

इस समारोह में महिला बाइकर को हेलमेट भी भेंट किया। बाइकर्स में 40 महिला बाइकर पुलिस

विभाग से और शेष सिविलियन हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई

होल्कर अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी थीं। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शौर्य स्मारक से 'माँ तुझे प्रणाम' योजना अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की

90 युवतियों को दो खेल अकादमियों के साथ भोपाल के आस-पास के विशेष दर्शनीय स्थलों के भ्रमण

के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पुलिस बैंड की धुन के

साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सलामी लेने के बाद शौर्य स्मारक स्थित भारत माता

की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments