Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकरोड़ा ने हरियाणा मांगे हिसाब के तहत खोली भाजपा की नीतियों की...

करोड़ा ने हरियाणा मांगे हिसाब के तहत खोली भाजपा की नीतियों की पोल

हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव लडऩे के लिए तैयार : कंवरपाल करोड़ा

कैथल, 10 अगस्त: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी डैलीगेट्स के सदस्य कंवरपाल करोड़ा ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के विभिन्न गांवों में हरियाणा मांगे हिसाब आंदोलन के तहत कांग्रेस की नीतियों का प्रचार कर मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता करोड़ा ने कहा कि आगामी 17 अगस्त को पूंडरी में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा में लोगों का विशाल जनसैलाब उमड़ेगा और यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों सहित आमजनमानस में भी भारी जोश व उत्साह है। सांसद हुड्डा हरियाणा का चमकता सुनहरा भविष्य है, जो दिन रात कांग्रेस संगठन को प्रदेश भर में मजबूत करने के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। सभी वर्ग कांग्रेस के साथ खड़े हैं। बीजेपी से जनता तंग आ चुकी है। हरियाणा में कानून-व्यवस्था पटरी से उतरी चुकी है। यह सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। बीजेपी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है और हरियाणा अपराध और महंगाई में नंबर वन प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में सभी वर्ग सरकार से परेशान है। 10 साल में सरकार ने कुछ नहीं किया है। कांग्रेसी नेता कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। अग्निवीर योजना युवाओं के हित में नहीं है। अग्निवीर योजना का संपूर्ण समापन होना चाहिए। कांग्रेस सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म करेंगे और हुड्डा सरकार बनते ही कांग्रेस की सभी घोषणाएं पहली कलम लागू किया जाऐगा। सरकार किसानों के हितों से निरंतर खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष है। किसान वोट की चोट पर भाजपा को चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments