Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलप्लेन क्रैश घटना पर सीपीआईएम ने जताया शोक

प्लेन क्रैश घटना पर सीपीआईएम ने जताया शोक

सरकार को इस दुर्घटना की गहन जांच करानी चाहिए : प्रेम चंद

कैथल।भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी राज्य कमेटी हरियाणा ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान की दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य कमेटी इस हादसे में मारे गए सभी यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, चिकित्सा छात्रों और डॉक्टरों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती है। भारत सरकार को इस दुर्घटना की गहन जांच करानी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की त्रासदियों को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए।

राज्य सचिव कामरेड प्रेम चंद व जिला सचिव सतपाल आनंद ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि सीपीआईएम ईरान पर इजरायल के हमले की भी कड़ी निंदा करती है और मौजूदा समय में चल रहे सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने की मांग करती है। यह कृत्य एक बार फिर दर्शाता है कि इजरायल एक धूर्त राष्ट्र की तरह व्यवहार कर रहा है, जो अपनी मर्जी से पश्चिम एशिया के देशों पर हमले कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और कन्वैंशनों का उल्लंघन कर रहा है।

इजराइल ने ईरान के खिलाफ कई हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक, सेना के जनरल और कई नागरिक मारे गए हैं। इजरायली अधिकारियों के बयानों से पता चलता है कि इस हमले की योजना महीनों पहले बनाई गई थी। इसका उद्देश्य पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र पर इजरायल के आधिपत्य का दावा करना प्रतीत होता है। आधिकारिक अमेरिकी घोषणाओं के बावजूद, यह स्पष्ट है कि ऐसा ऑपरेशन अमेरिका के मौन या प्रत्यक्ष समर्थन के बिना संभव नहीं हो सकता।

इस समर्थन के बिना, इजरायल के पास न तो आत्मविश्वास होता और न ही ऐसी आक्रामक सैन्य कार्रवाई करने की क्षमता। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को इजरायल के प्रति अपना मौन समर्थन समाप्त करना चाहिए तथा पश्चिम एशिया में शांति और न्याय के लिए स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments