Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशअनिल छाबड़ा ने संभाली सीवन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी, शिक्षा जगत...

अनिल छाबड़ा ने संभाली सीवन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

इंडिया गौरव, राहुल सीवन। हरियाणा के शिक्षा विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत अनुभवी शिक्षाविद अनिल छाबड़ा ने सीवन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदोन्नत होने की खबर से शिक्षा जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।अनिल छाबड़ा इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टीक में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासनप्रियता और शैक्षणिक नवाचारों के लिए वे विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में उनके दीर्घकालिक अनुभव और समर्पण को देखते हुए विभाग ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।पदभार ग्रहण समारोह सादगी में गरिमा का उदाहरण बना। सीवन स्थित ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में एक सादे किंतु सम्मानजनक समारोह में अनिल छाबड़ा ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।उन्हें बधाई देने वालों में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल, मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा, हरदयाल अरोड़ा, प्रद्युम्न भल्ला, सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षक व स्टाफ सदस्य शामिल रहे। सभी ने अनिल छाबड़ा को फूलों और शुभकामनाओं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में अनिल छाबड़ा ने कहा कि यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा से विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने और शिक्षकों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए सहयोग की अपेक्षा भी की।अनिल छाबड़ा के रूप में सीवन ब्लॉक को एक दृढ़ नीतिगत सोच वाला नेतृत्व मिला है, जिससे शिक्षा व्यवस्था के और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments