मेष- आज सभी आपकी तारीफ करेंगे। मेहनत और धैर्य से अपनी मंजिल के करीब पहुंचेंगे। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें, मन को शांति मिलेगी।
वृष- आज का दिन घूमने-फिरने के लिए शुभ है। यात्रा का अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ उत्साह से भरा दिन व्यतीत करेंगे। किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।
मिथुन- आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क- आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई काम बिगड़ सकता है। इस राशि के लोग किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। तली चीजों का सेवन न करें।
सिंह-आज दिन को अच्छा बनाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिलेगा।
कन्या- आज का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा।काम पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।। तली चीजों का सेवन न करें। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
तुला-आज सावधानी बरतें। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। समझदारी से सब हल हो जाएगा।
धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों का नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का समय है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर- आज आपका मन भावुक हो सकता है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करना सीखें। कला या संगीत से जुड़ी गतिविधियों में आनंद मिलेगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। मन में किसी काम को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है।आज लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत करने का अच्छा समय है। परिजनों का सहयोग मिलेगा।आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।