मेष. राशि वालों कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जितना हो सके अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें।
वृष. राशि वालों आय के स्त्रोत बढ़ने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। युवा वर्ग भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मनमुटाव रह सकता है।
मिथुन. राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस संबंधित निवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्क. राशि वालों किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह. राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। युवाएं काम को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या. राशि वालों आज आप उच्च लोगों के साथ मेल-मिलाप में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के युवा जातकों को जॉब का बेहतरीन ऑफर मिल सकता है। बच्चे अपने माता-पिता की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
तुला. जो पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा इस राशि की वर्किंग महिलाओं पर काम का लोड अधिक रहेगा।
वृश्चिक. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
धनु. राशि वालों व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवारजनों के साथ सुखद समय बीतेगा।
मकर. ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम संबंधों की बात करें, पार्टनर से अपनी मन की बातें शेयर करेंगे।
कुंभ. राशि वालों आपके दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। काफी समय से रुका हुआ काम आज संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग रोजगार को लेकर चिंतित नजर आएंगे।
मीन. आज घर की सुख सुविधा संबंधी चीजों पर खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सोच समझकर धन का निवेश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

