Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलहरियाणा में जब भी सत्ता परिवर्तन होगा प्रदेश में इनैलो की सरकार...

हरियाणा में जब भी सत्ता परिवर्तन होगा प्रदेश में इनैलो की सरकार आएगी : अभय चौटाला

बोले : इनैलो भाजपा की करतूतों का पर्दाफाश करने में लगी और कांग्रेस पर्दा डालने में

कैथल, 29 जुलाई । इनैलो की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इनैलो राष्ट्रीयाध्यक्ष अभय ङ्क्षसह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस कुशासन को देखने के साथ भाजपा की लूटखसूट की राजनीति से तंग आ चुकी है। हरियाणा में फिर से सत्ता परिवर्तन हो और ताऊ देवी लाल के सपनों का हरियाणा बन सके। सत्ता परिवर्तन का शंखनाद 25 सितंबर को रोहतक की पावन भूमि से ताऊ देवी लाल जयंती

 के सम्मान दिवस पर प्रदेशस्तरीय रैली में  आगाज होगा। लाखों की संख्या में कार्यकत्र्ता व आमजनमानस रोहतक जयंती समारोह में पहुंचकर भाजपा को सत्ता से खदेडऩे का काम करते हुए हरियाणा में इनैलो की सरकार बनाने की नींव रखेगी। इनैलो नेता अभय चौटाला आज आरकेएम फार्म में कैथल जिला की मेजबानी में राष्ट्रीय व राज्यस्तीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उमड़ी भारी भीड़ से गद्गद् नजर आए अभय चौटाला ने खुले तौर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के कुशल नेतृत्व की सराहना की और खाने पीने की व्यवस्था पर इनैलो टीम को बधाई दी। इनैलो नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हरियाणा में सरकार बदलने का फैसला कर लिया था, लेकिन कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में कई दलों को

शामिल नहीं किया और भाजपा की सरकार बनाने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस किसी भी सूरत में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है अपितु भाजपा के काले कारनामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। सही मायनो में इनैलो हर मोर्चा पर भाजपा की करतूतों का विधानसभा से लेकर सडक़ों तक प्रदर्शन व आंदोलनों के माध्यम से पर्दाफाश करने का काम कर रही है। जनता की आवाज को इनैलो बुलंदी से उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वास के लायक पार्टी नहीं है और कांग्रेस की दोगली नीति के कारण भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना डर है कि कही भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा उन्हें जेल में ना डाल दे, इसलिए अंदर खाते भाजपा से मिलकर भाजपा की जनविरोधी

नीतियों पर पर्दा डालने का काम कर रहे है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में मौजूदा सरकार को उसकी नाकामी का करारा जवाब देगी। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इनेलो के साथ जुड़ें और इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने में योगदान दें। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने मौजूदा हरियाणा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार सिर्फ सत्ता की कुर्सी बचाने में व्यस्त है और आम जनता के मुद्दों की तरफ़ उसका कोई ध्यान नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि

युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए जा रहे हैं। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं बना रही और किसान आज भी परेशान हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति बदहाल है। उन्होंने पानी, बिजली और सडक़ों की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। मंच संचालन राजा राम माजरा ने किया। बैठक को इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, उमेद ङ्क्षसह लौहान, सुनैना चौटाला, इनैलो विधायक

अर्जुन चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, मुख्य महासचिव प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, शीला राठी, जसबीर ढिल्लों, उर्मिला हुड्डा ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर नक्षतर ङ्क्षसह मल्हान, शशी वालिया एडवोकेट, रेखा राणा घरौंडा, अमनदीप माजरा, जसमेर तितरम पप्पू, मन्नू कैलरम, जाट शिक्षा समिति के सचिव

रशमी ढुल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, रामप्रकाश गोगी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम सुल्तानिया, प्रवीण चौधरी, सतीश गर्ग, ऋषि राज राणा, सोनू वर्मा राजौंद, राममेहर खुराना, प्रदीप ङ्क्षसह मारसहित भारी संख्या में इनैलो पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मंचासीन इनैलो नेता अभय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा।

राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित कार्यकत्र्ता।

इनैलो की कार्यकारिणी बैठक में गरजे अभय चौटाला, कहा- भाजपा-कांग्रेस मिलीभगत से चला रहे हैं भाई-भतीजावाद, जनता से किया विश्वासघात

कैथल, 29 जुलाई । इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आज आरकेएम पैलेस कैथल में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस दोनों पर तीखे हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में प्रशासन, न्याय व्यवस्था और सरकारी नियुक्तियों पर पूरी तरह से भाई-भतीजावाद हावी हो चुका है। अभय चौटाला ने खास तौर पर भाजपा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे की नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस नियुक्ति

का विरोध इनेलो के साथ-साथ पूर्व आईएएस एसोसिएशन ने भी खुले तौर पर किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता से जुड़े लोगों के परिवार के लोग ही न्यायिक प्रणाली में शामिल होंगे, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?। इनेलो प्रमुख ने कहा कि भाजपा बार-बार भाई-भतीजावाद खत्म करने की बात करती है, लेकिन एएजी (एडिशनल एडवोकेट जनरल) की सूची सरकार ने जारी की है, उसमें अधिकांश लोग भाजपा नेताओं के रिश्तेदार, बेटे व सगे संबंधी हैं। यह दिखाता है कि

भाजपा खुद उसी व्यवस्था को पोषित कर रही है जिसका वो विरोध करने का ढोंग करती है। अभय चौटाला ने विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिछले 11 सालों से भाजपा की मदद कर रहे हैं। भाजपा को सत्ता में लाने वाला असली व्यक्ति भूपेंद्र हुड्डा है।

इनेलो नेता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि अगर वे असली ताकत रखते हैं तो किसी भी बड़े अफसर का तबादला करके दिखाएं। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूर्ण अभाव और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार की निंदा की।

भाई बहन को कौथली देने नहीं जा सका

चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने सीईटी परीक्षा के नाम पर आमजन, खासकर कांवड़ यात्रा व कौथली की पारंपरिक मान्यताओं से खिलवाड़ किया है। एक भाई अपनी बहन को कौथली देने नहीं जा सका क्योंकि सरकार ने सीईटी परीक्षा के चलते रास्ते बंद करवा दिए। यह आम जनता की भावनाओं का अपमान है।

25 सितंबर को रोहतक में इनेलो की ऐतिहासिक रैली का आह्वान

अभय चौटाला ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को जागरूक किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने दावा किया कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी, और यह रैली आने वाले सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी।

इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो अब खुलकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ सडक़ों पर उतरने की तैयारी कर चुकी है। भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, जनभावनाओं का दमन और प्रशासनिक विफलताओं को इनेलो आने वाले चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएगी। 25 सितंबर की रोहतक रैली इनेलो के लिए एक शक्ति प्रदर्शन का मंच होगी जो पार्टी के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments