उत्तर प्रदेश। सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही एक कार झांसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पति – पत्नी व बेटी और चालक की मृत्यु हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई जा रहा था तभी यह दुखद घटना घटी। पूरे गांव में शोक की लहर है।
घायलों का झांसी में ही उपचार चल रहा है। वहां की उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे उनकी कार झांसी जिले के खिल्ली गांव में सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी। इससे कार में सवार आसमा, हुसना व चालक आमिर खान सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए।