Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के सच्चे सिपाही थे : अमरजीत...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के सच्चे सिपाही थे : अमरजीत छाबड़ा

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

कैथल, 6 जुलाई । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कैथल भाजपा जिला संयोजक अमरजीत छाबड़ा की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्री हरी एंड को-ओनर एफ.एस.डी. गोदाम फ्रांसवाला रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अमरजीत छाबड़ा, कार्यक्रम संयोजक जसबीर दूधवा सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान

इसके साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की मुहिम को तेज गति देते हुए अमरजीत छाबड़ा, कार्यक्रम संयोजक जसबीर दूधवा व कार्यकत्र्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया और अभियान के तहत 15 अगस्त तक 501 पौधे लगाए जाएंगे। जयंती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सोनीपत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

एवं 6 जिलों के कार्यक्रम संयोजक जसबीर दूधवा ने की। कार्यक्रम संयोजक जसबीर दूधवा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कार और सेवा का प्रतीक है। भाजपा हरियाणा परिवार ने भी संकल्प लिया है कि प्रत्येक कार्यकत्र्ता अपनी माता के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएगा। जिसके तहत मंडल में पौधारोपण अभियान का श्रीगणेश किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत छाबड़ा ने कहा

उन्होंने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए उतना ही जरूरी है, जितना सांस लेना, क्योंकि यदि पर्यावरण ही नहीं होगा तो प्राणी सांस कैसे लेगा। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि भारत माता के सपूत, एकात्म मानववाद के प्रणेता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा देश व समाजहित में दिए गए अद्वितीय योगदान और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को हम सदैव स्मरण करते रहेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के सच्चे सिपाही थे। जिन्होंने देश की अखंडता, एकता, सप्रभुतां को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

हरियाणा की नायब सरकार की उपलब्धियों पर बोलते

हरियाणा की नायब सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि भाजपा आम जनमानस के हित में अनेकों प्रकार की जनकल्याणकारी नीतियां लागू की है। जिसका फायदा आज प्रदेश के साथ कैथल जिले के आमजन को सीधे तौर पर पहुंच रहा है। नायब सरकार की पारदर्शिता, भ्रष्टाचारमुक्त नीति और आम जनमानस के साथ सीधा जुड़ाव सरकार को मजबूत कर रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता, पदाधिकारी और नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश में एक सकारात्मक व देश भक्तिमय माहौल स्थापित कर रहा है।

अमरजीत छाबड़ा ने कहा

अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास की बुलंदियों को छू रहा है। सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए जनहित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रदेश भर में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। शिक्षित युवाओं को योगयता के आधार पर रोजगार मुहैया करवा रही है।

मुख्यमंत्री सैनी जनता के सच्चे सेवक

मुख्यमंत्री सैनी जनता के सच्चे सेवक बनकर दिन रात जनता की सेवा कर रहे है और अपनी मिलनसार छवि के चलते जनता के दिलों में बस चुके है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि कार्यकत्र्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करने के साथ सरकार की लाभकारी नीतियों का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, गोपाल वर्मा, हरचरण सिंह छाबड़ा, रमेश कुमार, विकास राविश, हितेश शर्मा, सुमीत कल्याण, जितेंद्र सिंह, महाबीर सिंगला, जगदीश ग्रोवर, संजय धीमान, नरेंद्र निझावन, जोगिंद्र, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह काफी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments