Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलपी.एम. मोदी का मन की बात कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी...

पी.एम. मोदी का मन की बात कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी : अशोक गुर्जर

कहा : नायब सरकार हर क्षेत्र में कर रही है अभूतपूर्व विकास कार्य

ढांड, 28 जुलाई । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात से युवा पीढ़ी को आगे बढऩे की प्रेरणा और जिंदगी में कुछ अच्छा करने की नई उर्जा प्राप्त होती है। पी.एम. मोदी का यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है, यह कार्यक्रम देश की संस्कृति, संस्कारों और देशवासियों की सफलता की कहानियों से

युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी का स्पष्ट मत है कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है। पहले चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग और अब हाल की में शुभांषु शुक्ता की स्पेस यात्रा से युवाओं में साइंस के प्रति नई जागृति पैदा हुई है। हमारे प्रतिभाशाली युवा स्पेस के क्षेत्र में नए-नए स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं।

भाजपा नेता अशोक गुर्जर कस्बा ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर कार्यकत्र्ताओं, ग्रामीणों व गण्यमान्य लोगों से रू-ब- रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी अपने कार्यक्रमों में सामाजिक सरोकारों के विषयों पर अपना संबोधन रखते हैं। 124वें संस्करण में साईंस, स्पोटर्स और टेक्सटाइल के क्षेत्र में सफलता की प्रेरक बातें शामिल रही, वहीं देश की संस्कृति और

धरोहरों के बारे में जागृत करने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्होंने पुलिस ओलंपिक खेलों में भारत की सफलता की प्रशंसा करते हुए खिलाडियों को बधाई दी। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि केंद्र की मोदी व हरियाणा की नायब सरकार से देश व प्रदेश की जनता खुश है। आज हरियाणा में बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाकर आमजन को सुविधा प्रदान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार शिक्षा, चिकित्सा, ज्ञान, विज्ञान, खेल सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है और यही कारण है कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में सेवा करने का मौका दिया और आगे भी जन आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments