Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभाजपा हरियाणा के सभी 377 मंडलों में निकालेगी तिरंगा यात्रा : अशोक...

भाजपा हरियाणा के सभी 377 मंडलों में निकालेगी तिरंगा यात्रा : अशोक गुर्जर

बोले: 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के साथ शहीदों को करेंगे नमन

समूचा जिला तिरंगे के रंग में रंगने के साथ देश भक्ति के गीतों से गूंजेगा

ढांड, 2 अगस्त । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसके तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रत्सेक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा, जिनमें भाजपा टीम, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होने के साथ आमजनमानस भी बढ़-चढक़र भाग लेगा। जिसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएंगे और बच्चों के हाथों से ध्वजारोण किया जाऐगा। 15 अगस्त की शाम को

तिरंगे को सम्मानपूर्वक उताराया जाऐगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ आवास पर भेंटवार्ता करने के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर अपने प्रतिष्ठान ढांड में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, शहीदों को सम्मान व श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, जागरूकता रैलियां, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाऐगा और उसके बाद सभी

स्थानों पर पुष्पाजंलि अर्पित की जाऐगी। प्रत्येक मंडल में युद्धवीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यकत्र्ता और सीमावर्ती प्रदेशों के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी सीमा चौकियों का दौरा करके उचित अनुमति लेकर सैनिकों को सम्मानित करेंगे। सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जानी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल करें और उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्राएं

निकालें।  भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि देश के लोगों को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां पसंद हैं और लोग खुश हैं। है। भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है, इसलिए देश के विकास के बारे में सोचती है, जबकि कांग्रेस की सोच राष्ट्रहित में ना होकर परिवार हित में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद से है और आतंकवाद को खत्म करना ही भाजपा का लक्ष्य है। अशोक गुर्जर ने कहा कि

देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और अब कोई भी कांग्रेस पार्टी से जुडऩा नहीं चाहता। कहने को कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन वह परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। लोकसभा में विपक्ष के रवैये को देश देख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति करनी है तो राजनीतिक पार्टियों से करें, लेकिन कांग्रेस देश की सेना के पराक्रम पर ही प्रश्न चिन्ह लगाकर जनता का दिल दुखा रही है, इसलिए कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है, इसलिए कांग्रेस अब धीरे-धीरे समाप्ति की और बढ़ रही है।

सीएम सैनी विभाजन विभीषिका पर फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि विभाजन विभीषिका पर 14 अगस्त को फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्री, विधायक और प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी तरह विभाजन विभीषिका पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे, जिसमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस, बैनरों के साथ, हॉल मीटिंग विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाऐगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments