Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeसैर सपाटारोमान्स से भरपूर हैं साउथ इंडिया के ये 5 हिल स्टेशन

रोमान्स से भरपूर हैं साउथ इंडिया के ये 5 हिल स्टेशन

क्या आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। या आपके पार्टनर के पास वक्त की कमी है। तो क्यों न इस बार की गर्मियों में आप अपने रिश्ते में दें ठंडी हसीन वादियों की ठंडक। जहां आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई दूरी न रहे। तो दोस्तों इस बार सैर करें दक्षिण भारत के 5 बेहद खूबसूरत रोमांटिक हिल स्टेशन की। जहां का शांत वातावरण, हरी भरी

घाटियां, ऊंचे ऊंचे हरे भरे वृक्ष और ठंडी ठंडी हवाएं आपके रिश्तों में ले आएंगी फिर से नई ताजगी। यहां आकर आप कुदरत की गोद में खुदको महसूस करेंगे। ऐसा अनुभव होगा जैसे ये रंगीन वादियां आपको अपनी आगोश में भरी हुई हों। तो देर किस बात की निकल पड़िए अपने पार्टनर के साथ एक यादगार सैर पर।

दक्षिण भारत के बेहद रोमांटिक हैं ये हिल स्टेशन….

मुन्नार:

दूर दूर तक फैले चाय के हरे भरे खुशबूदार बागान, थोड़ी थोड़ी दूर पर कल कल बहते झरने और ठंडी ठंडी हवाएं मुन्नार को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। मुन्नार इडुक्की् जिले में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। हरीभरी मखमली घाटियां इसके सौंदर्य का प्रतिक हैं। यह रोमांटिक स्थल किसी भी जोड़े को करीब आने को मजबूर करदे।

ऊटी:

तमिलनाडु राज्य का बेहद खूबसूरत शहर है ऊटी जो अपने मनमोहक दृश्यों से पर्यटकों को अपनी और लुभाने में हमेशा ही कामयाब रहा है। यह बेहद रोमांटिक स्थल है जहां पार्टनर मुस्कुराते गुनगुनाते नजर आते हैं। ऊटी फिल्मी कारखाने के लिए भी विश्व प्रसिध्द है। यह स्थल सुन्दर सुन्दर पहाड़ियों से घिरा हुआ है तभी तो इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है।

कूर्ग:

कुदरत के बेहतरीन नजारों को देखना है तो कूर्ग अवश्य आएं। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का जीता जागता उदाहरण देखेंगे। यह हिल स्टेशन दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। कूर्ग को कोडागु भी कहते हैं इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।

अराकू घाटी:

आंध्रप्रदेश के दक्षिण भारत राज्य में विशाखापट्टनम जिले में अराकू घाटी स्थित है। यह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक घाटी है। जहां हर साल हजारों की तादाद में जोड़े आते हैं। इस घाटी
को टॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाया गया है। यहां आप संग्रहालय, टाइडा, बोर्रा गुफाएं, सांगडा झरने और पदमपुरम बॉटनिकल गार्डन और प्राकृतिक के दिलकश नजारों को जी भर के देख सकते हैं।

कोडैकनाल:

तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है कोडैकनाल। जो अपनी सुंदरता के कारण पर्यटकों के बीच में खासा लोकप्रिय रहा है। इस बार आप अपने पार्टनर के साथ इस शांत और
मनोरम घाटी में आ सकते हैं। जहां कोसो दूर तक हरियाली ही हरियाली नजर आएगी जो आपके मन को शांति देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments