Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमोदी-नायब सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : अशोक गुर्जर

मोदी-नायब सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : अशोक गुर्जर

बोले: केंद्र की मोदी व हरियाणा की नायब सरकार से देश व प्रदेश की जनता खुश

कैथल, 24 अगस्त (अनिल सैनी): कस्बे में स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला ढांड में भाजपा ढांड मंडल द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना, और पार्टी की विभिन्न पहलाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेष रूप से भाजपा

के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की। जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने की। कार्यशाला में मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यशाला में पहुंचने पर भाजपा नेता अशोक गुर्जर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ढांड मार्कीट कमेटी ईशम सिंह साकरा एवं

जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल का भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने मंडल टीम के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यशाला में भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने सेवा पखवाड़ा, पंच परिवर्तन अभियान, केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब हितैषी, युवा कल्याण और विकासोन्मुखी नीतियों की जानकारी दी। साथ ही मन की बात कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और कार्यकर्ताओं को इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सरल पोर्टल के माध्यम से आमजन को मिलने वाली सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी व हरियाणा की नायब सरकार से देश व प्रदेश की जनता खुश

है। आज हरियाणा में बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाकर आमजन को सुविधा प्रदान करने का काम किया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की नायब सरकार शिक्षा, चिकित्सा, ज्ञान, विज्ञान, खेल, कृषि सहित सभी क्षेत्र में

अभूतपूर्व कार्य कर रही है और यही कारण है कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में सेवा करने का मौका दिया और आगे भी जन आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला एवं मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम

मन की बात से युवा पीढ़ी को आगे बढऩे की प्रेरणा और जिंदगी में कुछ अच्छा करने की नई उर्जा प्राप्त होती है। पी.एम. मोदी का यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है, यह कार्यक्रम देश की संस्कृति, संस्कारों और देशवासियों की सफलता की कहानियों से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्यक्रम है। विजेंद्र मैहला ने संगठन को मजबूत करने के साथ संगठन के प्रति

दायित्व के प्रति विस्तार पूर्वक बताया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में भाजपा नेता ईशम सिंह साकरा, बलकार सिंह, जसवीर सिंह, धीरपाल सरपंच, कृष श्योकंद जाजनपुर पूर्व सरपंच ढांड मंडल उपाध्यक्ष, सूरजभान वॉइस चेयरमैन ब्लॉक समिति, रमेश कुमार महामंत्री ढांड मंडल, राजेंद्र गुर्जर ढांड, ईश्वर सिंह महामंत्री ढांड मंडल, मेवाराम महदूद, शक्ति केंद्र

प्रमुख प्रवीण कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक रोहतास पबनावा, संजय साकरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूबे सिंह, शिव कुमार नंबरदार आहूं ,अंकुश मंडल सचिव आहूं, कपिल शर्मा बरोट, प्रेम सिंह गुर्जर खेड़ी राय वाली, मीडिया प्रभारी गुरमीत कौर सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व  व कार्यकत्र्ता मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments