रायपुर, 21 फरवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे अपना 62वां
जन्मदिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के
राज्यपाल रामेन डेका सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
‘एक्स’ पर नेताओं ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए राज्य के विकास में उनके नेतृत्व
की सराहना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में
विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साय के
दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा
कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़
शांति, सुरक्षा और हर वर्ग के कल्याण का सुंदर कालखंड देख रहा है। माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और
दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने
एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा
कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम
स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं छत्तीसगढ़ की सेवा में निरंतर ऊर्जा व सफलता प्रदान करें। आपके नेतृत्व में राज्य प्रगति,
सुशासन और समृद्धि के नए आयाम छुए, यही मंगलकामना है।

